फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: महिला कॉलेज में 375 और पीजी कॉलेज में आए 629 नए आवेदन

Thu, 29 May 2025 11:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-17राजकीय महाविद्यालय नारनौल।
विज्ञापन
नारनौल। राजकीय महाविद्यालयों में दाखिलों को लेकर वीरवार को शहर के दोनों कॉलेजों में काफी छात्रों ने आवेदन किए गए।
विज्ञापन

पीजी कॉलेज के दाखिला प्रभारी डॉ. सतीश सैनी ने बताया कि कॉलेजों में दाखिले को लेकर आवेदन की अंतिम तिथि 9 जून है। उन्होंने बताया कि छात्र अंतिम तिथि से पहले ही आवेदन करवा दे। जिससे समय रहते जांच कर खामियों को पूरा करवाया जा सके। उन्होंने बताया कि अभी बहुत से छात्र यह सोच रहे हैं कि अभी तो आवेदन की अंतिम तिथि में समय है।
उन्होंने बताया कि ऐसा न सोचकर छात्र अपने आवेदन करवा दे अन्यथा अब सीटें पूरी होने के बाद दाखिलों में भी दिक्कत हो सकती है। उन्होंने बताया कि वीरवार को 89 नए आवेदनों के साथ अब कुल संख्या 629 हो गई है। वहीं महिला कॉलेज की दाखिला प्रभारी डॉ. ममता सिद्धार्थ ने बताया कि आज 44 नए आवेदनों के साथ अब कुल आवेदन 375 हो गए हैं। दाखिला प्रभारी ने बताया कि आवेदनों के साथ कॉलेज में टीम बनाकर आवेदनों की जांच भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा शहर से करीब 15 किलो मीटर दूर कृष्ण नगर कॉलेज की प्राचार्य डॉ. सुमन यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि वीरवार को 21 नए आवेदनों के साथ अब तक कुल 165 आवेदन आ चुके हैं। प्राचार्य ने बताया कि आवेदनों की जांच सहित विभिन्न जानकारी के लिए हेल्प डेस्क भी बनाई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें