फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: जिले में 367 नागरिकों को मिलेगा घर से वोट डालने का अधिकार

Sun, 19 May 2024 12:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। 25 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव में जिला महेंद्रगढ़ के नागरिक अपने मत का अधिकार का प्रयोग पूरे गर्व के साथ करेंगे। जिले में ऐसे 367 नागरिकों ने अपने घर से मतदान की सुविधा के लिए अपने बीएलओ के माध्यम से 12-डी फार्म में आवेदन किया था।
विज्ञापन

इनमें 260 सीनियर सिटीजन व 107 विकलांग जन शामिल हैं। चुनाव आयोग ने इस बार 85 वर्ष से अधिक आयु वाले मतदाताओं व 40 फीसदी से अधिक दिव्यांग को घर से मतदान करने का मौका दिया है। उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने बताया कि हीट वेव को ध्यान में रखते हुए मतदाताओं को सभी सुविधाएं दी जाएंगी। सभी मतदान केंद्र ग्राउंड फ्लोर पर बनाए गए हैं ताकि किसी भी नागरिक को मत डालने में किसी प्रकार की परेशानी ना हो। डीसी ने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों व गर्भवती महिलाओं के लिए मतदान केंद्र पर बैठने के लिए कुर्सियों की व्यवस्था भी की जाएगी। साथ ही रोशनी व बिजली की सुविधा के लिए बिजली निगम को सख्त हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें