फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निष्पक्ष चुनाव के लिए सुपरवाइजर तथा ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए जिला प्रशासन ने सेक्टर सुपरवाइजर और ड्यूटी मजिस्ट्रेट की तैनाती की है।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत एवं उपायुक्त डॉ. जयकृष्ण आभीर ने बताया कि नारनौल, नांगल चौधरी व कनीना खंड में 11-11 ड्यूटी मजिस्ट्रेट तथा सेक्टर सुपरवाइजर लगाए गए हैं। महेंद्रगढ़ में 13-13 ड्यूटी मजिस्ट्रेट व सुपरवाइजर, निजामपुर, सीहमा व सतनाली में 6-6 ड्यूटी मजिस्ट्रेट व सुपरवाइजर लगाए गए हैं। इसी प्रकार खंड अटेली में 4 ड्यूटी मजिस्ट्रेट तथा 4 सुपरवाइजर की तैनाती की गई है। यह सभी चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपने-अपने खंड में तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

अटेली : उपायुक्त डॉ. जयकृष्ण आभीर ने मंगलवार को अटेली बीडीपीओ कार्यालय में चल रही नामांकन प्रक्रिया का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश भी दिए। उपायुक्त ने बताया कि 19 अक्तूबर को नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि है। अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि नामांकन कर दाखिल करने आने वाले उम्मीदवार को किसी प्रकार की परेशानी ना हो। उन्हें सभी प्रकार के कागजात की जानकारी पहले से ही दें। इस मौके पर तहसीलदार राजेश कुमार के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें