महेंद्रगढ़। मोहल्ला खटीकान में करीब 350 मीटर सड़क मार्ग पिछले 15 वर्षों से बदहाल अवस्था में पड़ा है। यहां से आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। यह मार्ग 350 मीटर लंबा व करीब 30 मीटर चौड़ा है। 11 हट्टा बाजार से स्टेट हाईवे को जोड़ने वाला मुख्य रास्ता है। इस मार्ग से दो से ढाई हजार वाहनों का आवागमन रहता है।
आसपास के गांवों के ग्रामीण भी इसी रास्ते से सब्जी व अन्य सामान लेने के लिए आते हैं। रोड टूटे होने के कारण वाहन चालक गिरकर चोटिल हो रहे हैं। दो वर्ष पहले इस मार्ग को लेकर टेंडर लगाए गए थे, लेकिन किसी कारणवश काम शुरू नहीं हो पाया।
बता दें कि 11 हट्टा बाजार से स्टेट हाईवे का लगभग डेढ़ किलोमीटर रोड 2008 में बनाया गया था। रोड बनने के दो साल बाद ही रोड टूटने लगा था, तब से 11 हट्टा बाजार से मोहल्ला वाल्मीकि तक पूरा टूटा हुआ है। कई स्थानों पर रोड दिखाई नहीं देता। इस मार्ग पर दो मंदिर, एक अस्पताल, स्कूल, मस्जिद, मासाखोरों की दुकान, कबाड़ की दुकानें, पटवार घर स्थित है। लोग लघु सचिवालय में इसी मार्ग से जाते हैं। छात्राएं भी महाविद्यालय में इसी रास्ते से जाते हैं। यह छोटा व आसान रास्ता भी है। आसपास के ग्रामीण पटवारी के पास भी इसी रास्ते से आते है। पिछले 13 वर्षों से यह रोड टूटा हुआ है।
क्या कहते हैं लोग
रोड टूटा होने के कारण दिनभर धूल उड़ती रहती है। आसपास के दुकानदारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। दुकानों में धूल जम जाती है।
-धन सिंह
-
यह मार्ग काफी व्यस्त है। मोहल्ला खटीकान के लोग बैठे रहते हैं। रोड से निकले रोड़े सीधे लोगों को आकर लग जाते हैं, जिससे वे चोटिल हो जाते हैं।
-लक्खी चौहान
टूटे रोड के साथ-साथ नालियां भी टूटी हुई हैं, जिस कारण नालियों का पानी भी रोड पर आ जाता है। रोड पर पानी भर जाने से राहगीरों को काफी परेशानी होती है।
-मनोज खन्ना
यह रोड बाजार से स्टेट हाईवे को जोड़ता है। यहां से हजारों लोग आवागमन करते हैं। इस मार्ग पर मंदिर, स्कूल, मस्जिद, कबाड़ की दुकानें हैं।
-घनश्याम
जल्द ही इसके लिए टेंडर जारी किया जाएगा। टेंडर के बाद सड़क का निर्माण करवाया जाएगा। जब तक सड़क का निर्माण नहीं होता तब तक पेचवर्क किया जाएगा, ताकि लोगों को कोई परेशानी न हो।
-रमेश सैनी, प्रधान, नगर पालिका महेंद्रगढ़।
फोटो संख्या:51- मोहल्ला खटीकान में बदहाल सड़क मार्ग--संवाद
फोटो संख्या:51- मोहल्ला खटीकान में बदहाल सड़क मार्ग--संवाद