नारनौल। शहर थाना क्षेत्र में एक सब्जी विक्रेता की बाइक की डिक्की में रखे 3.34 लाख रुपये चोरी कर लेने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित रामबिलास ने बताया कि वह मोहल्ला सलामपुरा का रहने वाला है और उसकी बस स्टैंड नारनौल पर एक दुकान है। जिस पर वह सब्जी व फल बेचने का कार्य करता लै। 9 नवंबर को वह सुबह के लगभग 4 बजे नांगल चौधरी रोड पर स्थित मंडी में गया था। उस दौरान बाइक की डिक्की में 3.34 लाख रुपये रखकर वहां आढ़तियों का हिसाब करने के लिए लेकर गया था। मंडी में जाकर उसने बाइक खड़ी कर दी और दुकान के लिए सब्जी खरीदने लग गया। करीब 8 00 बजे वह रुपये लेने गया, तो डिक्की खुली मिली और रुपये गायब थे।