फोटो नंबर-28नारनौल नई अनाज मंडी में बाजरे का उठान करते मजदूर। संवाद
जिले की सभी छह मंडियों में शनिवार को बाजरे की खरीद जारी रही। शनिवार को अटेली में 331, नारनौल में 312 और नांगल चौधरी में 206 गेट पास जारी किए गए हैं। जिले की 6 मंडियों में पिछले 19 दिनों में अब तक कुल 941634 क्विंटल बाजरे की आवक हुई। शनिवार को अटेली में 7960.2 नारनौल में 7699.9 क्विंटल और नांगल चौधरी में 5262.7 क्विंटल बाजरे की आवक हो चुकी हैं।
अटेली में अब तक 272956.9 क्विंटल बाजरे की खरीद की जा चुकी है और करीब 230710 क्विंटल बाजरे का उठान किया जा चुका है। नारनौल में 126040 क्विंटल और नांगल चौधरी में 75530 क्विंटल बाजरे की खरीद की जा चुकी है। वहीं नारनौल में 103290 क्विंटल और नांगल चौधरी में 45180 क्विंटल बाजरे का उठान किया जा चुका है।
अटेली मंडी में सबसे ज्यादा बाजरे की आवक, खरीद और उठान:
जिले की सभी छह मंडियों में बाजरे की खरीद गत 1 अक्तूबर से जारी है। वहीं पिछले 19 दिनों से चल रही खरीद प्रक्रिया में अटेली मंडी में बाजरे की आवक, खरीद और उठान सबसे ज्यादा रहा है। अटेली में खरीद वेयर हाउस द्वारा की जा रही है। अटेली से खरीदा हुआ बाजरा गोहाना, सोनीपत और पलवल के गोदामों में स्टॉक किया जा रहा है।
वर्जन:
अटेली में बाजरे की खरीद और उठान प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी है। अटेली में अब तक 272956.9 क्विंटल बाजरे की खरीद और 230710 क्विंटल बाजरे का उठान किया जा चुका है। सोनीपत में कुछ और गोदाम की व्यवस्था की गई है आगामी कुछ दिनों में उठान प्रक्रिया में तेजी लाई जाएगी।
नवल कुमार, मैनेजर वेयर हाउस, मंडी अटेली।