फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: शिविर में 33 लोगों ने रक्तदान किया

Wed, 19 Mar 2025 11:07 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-12रक्तदाताओं को बैज लगाती सीजेएम शैलजा गुप्ता। स्रोत-प्रशासन
विज्ञापन
नारनौल। जिला रेडक्रॉस समिति की ओर से झल्लू राम मेमोरियल समिति नांगल काठा के सहयोग से बुधवार को रेडक्रॉस कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव व मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी शैलजा गुप्ता ने रक्तदाताओं को बैज लगाकर शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में 33 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया।
विज्ञापन


जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी शैलजा गुप्ता ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। हम सभी स्वस्थ लोगों का यह नैतिक कर्तव्य है कि हम निस्वार्थ भाव से मानव मात्र की भलाई के लिए रक्तदान करें। इस अवसर पर पवन यादव, जगराम आर्य, सुरेंद्र यादव, डॉ. चंद्र मोहन, डॉ. सत्यपाल सुलोदिया, सुरजीत अरोड़ा, बद्री प्रसाद गर्ग, रामजीलाल मित्तल, कृष्णा कंछल, महेश छक्कड़, सोमदेव शर्मा, शिवकुमार मित्तल, राहुल शर्मा छत्तीसगढ़, कविंद्र सचदेवा, मनोज यादव, कौशल, शोभा, अरुण एवं समस्त रेडक्रॉस स्टाफ सदस्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें