फोटो संख्या:61-राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सतनाली-स्रोत--संवाद
महेंद्रगढ़/सतनाली। क्षेत्र की आईटीआई में चल रही दाखिला प्रक्रिया के तहत पहली व द्वितीय चरण की मेरिट सूची क्षेत्र की तीन आईटीआई में 1064 सीट पर 320 विद्यार्थियों ने दाखिला ले चुके हैं। 18 जुलाई को तीसरी मेरिट सूची जारी की जाएगी।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के इंचार्ज संदीप कुमार ने बताया कि संस्थान में 668 सीट पर दाखिला किया जाना है। पहली सूची में 309 विद्यार्थियों की सूची जारी की गई थी, जिसमें 116 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। द्वितीय चरण की मेरिट सूची में 127 विद्यार्थियों की सूची जारी की गई, जिसमें 58 विद्यार्थियों ने ही दाखिला लिया है। अब तक 174 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। 18 जुलाई को तृतीय चरण की मेरिट सूची जारी की जाएगी।
राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के इंचार्ज हर्षवर्धन शर्मा ने बताया कि संस्थान में 180 सीट पर दाखिला प्रक्रिया चल रही है। पहले चरण में 88 व द्वितीय चरण में 11 छात्राओं की सूची जारी की गई है। अब तक 66 छात्राओं ने दाखिला लिया है। उन्होंने बताया कि 14 से 16 जुलाई तक छात्राएं अपनी ट्रेड या संस्थान को ठीक करवाने के लिए दोबारा से पोर्टल ओपन किया जाएगा। 18 को तृतीय मेरिट सूची जारी की जाएगी। 18 से 22 जुलाई तक छात्राओं की दस्तावेजों की जांच की जाएगी व 23 जुलाई तक फीस जमा करवाने की अंतिम तिथि रहेगी। 30 जुलाई को चौथे चरण की मेरिट सूची जारी की जाएगी।
संस्थान में अब तक पहली व दूसरी सूची जारी की जा चूकी है। सतनाली औद्योगिक शिक्षण संस्थान में 216 सीट पर दाखिला प्रक्रिया किया जाना है। पहली व दूसरी सूची जारी होने के बाद अभी तक 80 विद्यार्थियों दाखिला लिया है। विद्यार्थी परेशान न हों जिनको पहली व दूसरी सूची में स्थान नहीं मिल पाया है अभी तीसरी व चौथी चरण सूची ओर जारी की जाएगी।
प्रेम पाल, इंचार्ज, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान