फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: जिलास्तरीय विज्ञान प्रश्नोत्तरी में 32 टीमों ने लिया भाग

Thu, 16 Oct 2025 12:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 09 विजेताओं के साथ स्कूली स्टाफ व अन्य। प्रवक्
विज्ञापन
नारनौल। जिला स्तरीय विज्ञान प्रश्नोतरी का आयोजन किया गया। इसमें 32 टीमों ने भाग लिया। सीबीएसई से संबंधित विद्यालयों ने बुधवार को आरोही मॉडल स्कूल मंढाणा में भाग लिया।
विज्ञापन

ग्रुप ए में सीबीएसई से संबंधित विद्यालय भाग लेते हैं और ग्रुप बी में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड से संबंधित विद्यालय भाग लेते हैं। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड से संबंधित विद्यालयों की प्रतियोगिता वीरवार को आरपीएस महेंद्रगढ़ में आयोजित की जाएगी।

डीईओ सुनील दत्त ने बताया कि ग्रुप ए में सीबीएसई बोर्ड से मान्यता प्राप्त स्कूलों की 32 टीमों ने भाग लिया। सभी टीमों ने लिखित परीक्षा में भाग लिया। आठ टीमों का ओरल क्विज के लिए चयन किया गया। ओरल क्विज से ग्रुप ए के अंतर्गत 5 टीमों का चयन किया गया। जिला स्तर पर सभी विजेता टीमें जोनल स्तरीय क्विज कंपटीशन में भागीदारी करेंगी। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से मान्यता प्राप्त स्कूलों में आरपीएस, पीआरएस इंटरनेशनल स्कूल, यदुवंशी शिक्षा निकेतन, आरपीएस व यदुवंशी शिक्षा निकेतन की टीमें प्रथम 5 स्थान पर रही।
विज्ञापन

कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी सुनील दत्त, लीलू राम यादव प्राचार्य आरोही मॉडल स्कूल व नोडल अधिकारी रविन्द्र अग्रवाल ने सभी विजेता टीमों के विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें