जिले में शुक्रवार को 32 नए कोरोना वायरस संक्रमित केस मिले हैं। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 3491 हो गई है। कोविड सेंटर से 63 कोरोना संक्रमित मरीज को डिस्चार्ज किया गया है। अभी तक जिले में कुल 3057 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। अब तक जिले में 7 कोरोना संक्रमित मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि कोरोना के 426 केस अभी भी एक्टिव हैं। जिले में 2 अक्तूबर तक 103611 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 63318 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 60928 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें से 954 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है। शुक्रवार को मिले कोरोना संक्रमितों में अकेले नारनौल शहर के 13 नए संक्रमित मिले है। इनमें में ज्यादातर मामले पहले से पॉजिटिव के संपर्क में आने से संक्रमित हुए है। जिसमें कैलाश नगर में एक ही परिवार के चार सदस्य संक्रमित मिले है। कोरोना संक्रमण से बचने से हमेशा मास्क लगाकर रहे।
कोरोना संक्रमितों की सूची
झगड़ोली-3, कैलाश नगर नारनौल-4, फैजाबाद-2, खामपुरा-2, नीरपुर-1, नुनी अव्वल-1, मेघोत बिंजा-1, जोनावास-1, नौताना-2, पुरानी सराय नारनौल-1, खातोली अहीर-1, नारनौल हाउसिंग बोर्ड-2, बलाहा कला-4, नलापुर-1, पुरानी सराय-1, महता चौक-1, केशव नगर-1, जाटवास-1, मोहल्ला पीरआगा-1, रामनगर-1 कोरोना संक्रमित मिला।