फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली से पहले पुलिस ने चलाया विशेष अभियान 15 चालान काटे, 3 वाहन जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कनीना। जिला पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन के दिशा निर्देश पर शहर में पुलिस ने 15 दुपहिया वाहनों के चालान तथा 3 वाहनों को जब्त किए गए हैं। बिना नंबर प्लेट वाली बाइकों को जब्त किया गया है। वाहन चालकों को हेलमेट तथा सीट बेल्ट लगाकर चलने के लिए प्रेरित किया। पुलिस ने होली पर विशेष जांच अभियान चलाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने चालान पुलिस ने बस स्टैंड और डॉ. भीमराव आंबेडकर चौक पर नाके लगाकर चालान किए हैं। वाहनों की जांच के समय कागजात में कमी पाए जाने तथा नंबर प्लेट पर स्लोगन लिखे होने पर कार्रवाई की गई। इस बारे में चौकी इंचार्ज गोविंद सिंह ने बताया कि शिक्षण संस्थाओं में छात्राओं की सुरक्षा के लिए पुलिस टीमें लगातार गश्त कर रही है। वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए कहा कि दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करें। सभी जरूरी कागजात वाहन के साथ रखें। गाड़ी चालक हमेशा सीट बेल्ट लगाकर ही चलें। पुलिस टीम ने मानकों को पूरा न करने वाले 15 दोपहिया वाहन चालकों के चालान किए। बिना नंबर प्लेट वाली तीन बाईक को जब्त किया गया। वाहन चलाते समय मोबाईल फोन का प्रयोग न करें सहित तमाम हिदायतें दी गई हैं। चौकी इंचार्ज गोविंद सिंह ने कहा कि होली को लेकर विशेष जांच अभियान चलाया जाएगा। वाहन चालक किसी तरह का नशा करके वाहन न चलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें