फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पद के लालची का संगठन में कोई स्थान नही- डॉ. राजश्री

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। यादव धर्मशाला में रविवार को सड़क सुरक्षा संगठन के तत्वावधान में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ट्रैफिक एंड हाईवे हरियाणा व अपराध शाखा हरियाणा आईपीएस डॉ. राजश्री सिंह थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता डीएसपी विनोद कुमार ने की।
इस अवसर डॉ. राजश्री सिंह ने कहा कि संगठन में स्वार्थ से प्रेरित लोगों के लिए कोई स्थान नहीं है। संगठन का मुख्य उद्देश्य लोगों को जागरूक करना है। सड़क सुरक्षा के कई आयाम है। सड़क दुर्घटना से बचाना व लोगों को सड़क सुरक्षा की जानकारी देना ही संगठन का ध्येय है। उन्होंने सभी संगठन सदस्यों को सड़क सुरक्षा के बारे में जानकारी देकर इस पुण्य कार्य में सहयोग करने की अपील की।
विज्ञापन

कार्यक्रम में नव निर्वाचित कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। जिसमें सुरेश चौधरी को सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, सुरेशचंद संघी को वाइस प्रेसिडेंट, मंजू सोनी को महासचिव व राकेश यादव को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
कार्यक्रम में नारनौल ट्रेफिक प्रभारी वीना राणा, महासचिव विपिन शर्मा, राजेश यादव, धर्मचंद, संजय कुमार, डॉ. जितेंद्र भारद्वाज, बीरसिंह, बलदेव सिंह चहल व सरदार सुरजीत सिंह सहित अनेक संगठन के सदस्य उपस्थित थे।
विज्ञापन

नव निर्वाचित कार्यकारिणी का संगठन सदस्यों ने किया विरोध
यादव धर्मशाला में करनाल इकाई के माध्यम से नारनौल संगठन की कार्यकारिणी के निर्वाचन के समय कुछ संगठन सदस्यों ने कार्यक्रम में विरोध जताना शुरू कर दिया। काफी जद्दोजहद के बाद कार्यकारिणी का निर्वाचन किया गया। सीनियर वाइस प्रेसिडेंट पद के लिए सुरेश चौधरी व बीरसिंह उम्मीदवारी जता रहे थे। संगठन के प्रदेश महासचिव विपिन शर्मा व निवर्तमान प्रधान राजेश यादव ने संगठन सदस्यों से हाथ उठाकर उनका समर्थन किया। सुरेश चौधरी के पक्ष में बहुमत होने पर उनको सीनियर वाइस प्रेसिडेंट निर्वाचित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें