फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने शहीद परिवार के लिए जुटाया 1.15 लाख का चंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। राजकीय महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने जम्मू कश्मीर में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए
हरि सिंह परिजनों के लिए 1.15 लाख रुपये का चंदा जुटाया। छात्राएं शहीद परिवार को रकम देने के लिए रवाना हुई। कार्यकारी प्राचार्य संजय जोशी ने छात्राओं को शुभकामनाओं के साथ रवाना किया।
विज्ञापन

कार्यकारी प्राचार्य संजय जोशी ने बताया कि पिछले चार दिनों से महाविद्यालय की छात्राओं ने महेंद्रगढ़, सतनाली से शहीद परिवार के लिए चंदा एकत्रित किया। छात्राओं ने स्कूलों, न्यायालय परिसर, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, कोचिंग एकेडमी, शहर के बाजारों से शहीद परिवार के लिए 1.15 लाख रुपये एकत्रित किए। उन्होंने बताया कि पूनम भारद्वाज, मोनिका चौहान, आरती राजपूत, रश्मी, आरजू लांबा, प्रीति शर्मा, अंगीता, रविना डागर, रजनी, ललिता ने शहीद परिवार के लिए चंदा एकत्रित किया। कार्यकारी प्राचार्य संजय जोशी ने कहा सभी छात्राओं को इनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। संगीत प्राध्यापक महेंद्र सिंह ने बताया कि यह एकत्रित किया गया चंदा रेवाड़ी जिले के गांव राजगढ़ निवासी शहीद हरि सिंह की पत्नी राधा देवी को दिया जाएगा। महाविद्यालय कार्यकारी प्राचार्य संजय जोशी ने शुभकामनाएं देते हुए छात्राओं को रवाना किया। इस अवसर पर डॉ. करन सिंह, कविता रानी, डॉ. एनके वशिष्ठ, बिजेंद्र, सुनीता, किरण, वेदप्रकाश, अनिल कनोडिया, ओमप्रकाश मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें