फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोल्डन कार्ड बनवाने के लिए जिला नागरिक अस्पताल में लोगों की भीड़,जरुरतमंदों को परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। जिला नागरिक अस्पताल में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत गोल्डन कार्ड बनवाने के लिए लोगों की भीड़ लगनी शुरू हो गई। वीरवार को कार्ड बनवाने के लिए 100 से अधिक लोग पहुंचे। विभाग वीरवार तक करीब 125 लोगों का गोल्डन कार्ड बना चुका है। योजना के तहत पांच लाख रुपये के मुफ्त इलाज का कार्ड बनवाने के लिए लोग रोजाना अस्पताल पहुंच रहे हैं।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में अभी साल 2011 तक बनाए गए बीपीएल कार्ड धारकों के नाम शामिल है। ऐसे में उनके गोल्डन कार्ड बनवाने की प्रक्रिया चल रही है। कार्यवाहक सीएमओ व नोडल अधिकारी डॉ. डीके सैनी ने बताया कि बुधवार तक 70 लोगों के गोल्डन कार्ड बनाये जा चुके थे। उन्होंने बताया कि सभी पात्र लोगों की जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध है। ऐसे में किसी भी साइबर कैफे में जाकर प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत अपने नाम और परिवार की जानकारी ली जा सकती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ऑन लाइन पंजीकृत होते की पात्र के मोबाइल पर मैसेज आ जायेगा। इसमें उसके परिवार के सदस्यों का ब्योरा होगा। डॉ. सैनी ने कहा कि कार्ड बनवाने के लिए उन्हें परेशान होने की जरुरत नहीं है। बीमार होने की स्थित में पैनल में शामिल निजी अस्पताल या जिला नागरिक अस्पताल पहुंचे। उन्हें उपचार की सुविधा दी जाएगी। कार्ड बनवाने के लिए परेशान होने की जरुरत नहीं है। जिला स्तर पर बना सेंटर मरीजों की सुविधा के लिए है। जिले में इस योजना के तहत 45 हजार लाभार्थियों के सूची में नाम हैं।
विज्ञापन

दूसरी ओर एडीसी ऑफिस में भी लोग बीपीएल कार्ड बनवाने के लिए पहुंच रहे हैं। सरकार की ओर से नए कार्ड बनाने के फिलहाल निर्देश नहीं हैं। आयुष्मान भारत योजना के तहत गरीबों को मुफ्त इलाज दिलाने में मदद करने के लिए जिले में दो सरकारी आयुष्मान केंद्र बनाए गए हैं। ये केंद्र नारनौल और महेंद्रगढ़ के सरकारी अस्पताल में है। योजना के तहत जिले में अभी तक चार निजी अस्पताल शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें