फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनीना के वार्ड 1 और 12 में घुसा बरसाती पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कनीना। बारिश का पानी वार्ड नंबर 1 और 12 के करीब डेढ़ सौ घरों में घुसने से स्थिति गंभीर हो गई। घरों में जमा पानी से परेशान लोगों ने नगर पालिका व उपमंडल प्रशासन को अवगत कराया लेकिन समाधान नहीं होने पर दोपहर 2 बजे उन्होंने कनीना-कोसली और रेवाड़ी मार्ग पर अवरोधक डालकर जाम कर दिया जो शाम 4 बजे तक चला। सड़क जाम होने से दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गई। जाम की सूचना पाकर सिटी पुलिस मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी रमेश कुमार और नायब तहसीलदार ने जाम खुलावाया। शाम 4 बजे तक के बाद नगरपालिका के सफाई कर्मचारी ट्रैक्टर में सवार होकर वहां पहुंचे ओर जेसीबी मशीन की मदद से पानी निकासी के प्रयास किए। वहां उपस्थित लोगों ने स्थायी समाधान की मांग की। नगरवासियों का कहना है कि उनकी बस्ती में जोहड़ में है जो बारिश से ओवरफ्लो हो गया। उसका पानी बीच सड़क पर आ गया और घरों से घुस गया। जिससे घर में रखा आनाज, पशु चारा सहित कीमती सामान खराब हो गया। उनके पशु भी दो-दो फुट पानी में खड़े हैं जिनका दूध तक नहीं निकाला जा सका है। नगर पार्षद दलीप सिंह, सुभाष चंद, होशियार सिंह, सुरेश ने बताया कि बरसाती पानी को लेकर उनके द्वारा एसडीएम कनीना, नगर पालिका के जेई व सचिव को बताया गया था लेकिन समय रहते कोई ध्यान नहीं दिया गया। जिससे समस्या अधिक बढ़ गई। बारिश के कारण जन स्वास्थ एवं अभियांत्रिकी विभाग की ओर से बीते समय डाली गई सीवरेज लाइन की मिट्टी धंसने से अनेकों वाहन कुछ दूरी पर फंस गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें