फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जात-पात, उंच-नीच और सांप्रदायिकता के भेदभाव को समाप्त कर एक भारत-श्रेष्ठ भारत के लिए मिलकर काम करें

विज्ञापन
विज्ञापन
जात-पात, उंच-नीच को समाप्त कर भारत के लिए मिलकर काम करें : रामबिलास शर्मा
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय महेंद्रगढ़ के सभागार में जिला स्तरीय डॉ. भीम राव आंबेडकर जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में राजकीय मॉडल संस्कृति की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। इस मौके पर मुख्य अतिथि शिक्षामंत्री राम बिलास शर्मा ने कहा कि महापुरुषों की जयंतियां मनाने से हमें व हमारी युवा पीढ़ी को उनके आदर्शों और सिद्धांतों पर चलने की प्रेरणा मिलती है। आज आवश्यकता है कि हम जात-पात, उंच-नीच और सांप्रदायिकता के भेदभाव को समाप्त कर एक भारत-श्रेष्ठ भारत के लिए मिलकर काम करें। यही डा. आंबेडकर प्रति हमारी श्रद्धांजलि होगी। इसके बाद शिक्षा मंत्री प्रो. शर्मा ने सैन समाज धर्मशाला के पास बनने वाले बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर भवन की आधारशिला रखी।
विज्ञापन

इस अवसर पर शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने 31 लाख रुपये अंबेडकर भवन निर्माण के लिए देने की घोषणा की। अंत में भीम राव आंबेडकर स्मारक समिति के प्रधान सुंदरलाल जोरासिया ने आए हुए अतिथियों का आभार प्रकट किया। इस मौके पर इस मौके पर उनके साथ रेवाड़ी के विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास, नारनौल विधायक ओमप्रकाश यादव, जिला उपायुक्त डा. गरिमा मित्तल, एसपी कमलदीप गोयल, महेंद्रगढ़ के एसडीएम उत्तम सिंह, नारनौल के एसडीएम जगदीश शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष शिवकुमार महता, कोआपरेटिव बैंक के चेयरमैन कंवर सिंह यादव, नारनौल नगर परिषद चेयरपर्सन भारती सैनी, प्रधान सुंदर लाल जोरासिया, चिरंजी लाल पूर्व सरपंच जौनावास, बाबु लाल मंडियाखेड़ा, मोनिका नागर, सतबीर यादव नौताना, कंवर डालू सिंह, मनीष मित्तल, विक्की खुडाना, संदीप ठाकुर, पवन खैरवाल, पप्पल यादव, सरला यादव, प्रदीप शर्मा खातीवास सहित अनेकों गणमान्यजन उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें