फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गीता पूजन के बाद हुआ हवन, पालकी व कलश यात्रा निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
गीता पूजन के बाद हवन, पालकी और कलश यात्रा
विज्ञापन

फोटो नंबर 13 व 14
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। गीता महोत्सव के तीसरे दिन वीरवार को चामुंडा देवी मंदिर से विधायक ओमप्रकाश यादव ने श्रीमद्भागवत गीता पूजन और हवन के बाद पालकी व कलश यात्रा को रवाना। यहां दोपहर 12 बजे एक साथ गीता श्लोकोच्चारण भी हुआ।
इस मौके पर विधायक ने कहा कि श्रीमद्भागवत गीता भगवान श्री कृष्ण के श्रीमुख से निकला अमर संदेश है। आज के युग में इसी अवसाद भरी दशा से उबारने में भी गीता का संदेश उसे सही राह दिखाता है। चामुंडा देवी मंदिर से शुरू हुई यह यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए सभागार भवन पहुंची। यात्रा के आगे-आगे ढोल, बीन व बाजे की टोलियां चलीं। इसके पीछे महिलाओं का जत्था कलश लिए निकला और उसके पीछे श्रीमद्भागवत गीता का रथ रवाना हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में इस यात्रा का जगह-जगह पर स्वागत किया। श्री कृष्ण कृपा सेवा समिति के सदस्यों की देखरेख में चली यह शोभायात्रा तीन घंटे के बाद सभागार में पहुंची। इससे पहले विधायक ने सभागार में गीता महोत्सव के अवसर पर लगी प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस मौके पर उपायुक्त डा. गरिमा मित्तल भी मौजूद थी। इस मौके पर सीएमओ डीएन बागड़ी व डीआरओ मातूराम नेहरा मौजूद थे।

फोटो-चामुंडा देवी मंदिर से कलश व पालकी यात्रा को रवाना करते विधायक ओमप्रकाश यादव।
फोटो - सभागार में गीता महोत्सव पर लगी प्रदर्शनी का शुभारंभ करते विधायक ओमप्रकाश यादव।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें