फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दशहरा पर्व

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो संख्या:41 से 50
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। क्षेत्र में दशहरा धूमधाम से मनाया गया। दशहरा पर्व इस बार आतंकवाद बुराई को मिटाने का संदेश देते हुए रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतले जलाए गए। नगर में पिछले दस दिनों से चल रही तीनों रामलीला कमेटी ने शहर के बाजारों के बीच रथों पर राम-रावण युद्ध की झांकी निकाली। शहर के तीन अलग-अलग स्थानों पर सात पुतले जलाए गए और आतिशबाजी की गई। रात के समय तीनों रामलीलाओं में भगवान राम का राज्य अभिषेक लीला का मंचन किया गया।
श्री आदर्श रामलीला कमेटी ने दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया गया। ताऊ देवीलाल पार्क में 45 फुट और 10 मुंह वाले रावण का दहन किया गया जबकि कुंभकरण और मेघनाद के 40-40 फुट ऊंचे पुतले का दहन किया। इससे पूर्व राम-रावण युद्ध की झांकी निकाली गई। यह झांकी भाई राम सिंह की कोठी के पास स्थित शिव मंदिर से शुरू होकर 11 हट्टा बाजार, आजाद चौक, सब्जी मंडी, शॉपिग कांपलेक्स होते हुए ताऊ देवीलाल पार्क पहुंची। दशहरा स्थल पर राम और रावण के बीच संग्राम हुआ, जहां पर राम लखन ने रावण, कुंभकरण और मेघनाथ का पुतलों का दहन किया। रात्रि के समय भगवान राम का राज्य अभिषेक किया।
विज्ञापन

हनुमान रामलीला कमेटी ने भी रेलवे ग्राउंड पर लंकापति रावण के प्रतीकात्मक पुतले का दहन किया। प्रधान कमल सैनी ने बताया कि राम-रावण सेना की झांकी निकाली गई। यह झांकी सैनी स्कूल से 11 हट्टा बाजार, आजाद चौक, सब्जी मंडी, ब्रह्मदेव चौक, अनाज मंडी होते हुए रेलवे ग्राउंड पहुंची जहां पर भगवान राम ने 40 फुट रावण का दहन किया।
रामलीला परिषद कमेटी ने भी दशहरा पर्व पर तीन पुतले जलाए। प्रधान अतुल दीवान ने बताया कि 10 सिर वाले रावण का दहन किया है। इस मौके पर रावण, कुंभकरण और मेघनाद तीनों के पुतले जलाए जोकि 30-30 फीट ऊंचे थे। इससे पूर्व रामलीला ग्राउंड से राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मसानी चौक तक राम-रावण सेना की झांकी निकाली। यह झांकी शहर के आजाद चौक, मोहल्ला नीमड़ी नीचे, पुराना गर्ल्स कॉलेज होते हुए दशहरा स्थल तक पहुंची।
विज्ञापन


सांसद ने दी विजयी दशमी की बधाई
सांसद चौ. धर्मवीर सिंह ने सभी दर्शकों को विजयादशमी पर्व की बधाई दी। उन्होंने कहा कि हमें रामलीलाओं से शिक्षा लेनी चाहिए। हमें रावण की तरह हठधर्मी ना बनकर भगवान राम के आदर्शों को अपनाना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें