फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में बच्चों को दिखाया जादू का खेल

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल में बच्चों को दिखाया जादू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। सनशाइन स्कूल में सोमवार को जादूगर दयानंद ने वेलफेयर सोसायटी की तरफ से जादू का खेल दिखाया। जादूगर ने जादू से तीन अलग-अलग रुमालों से तिरंगा बनाया। बॉक्स में से रानी को गायब करना आदि खेल दिखाए। इसका बच्चों ने खूब आनंद उठाया। इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन बीरसिंह गहली ने जादूगर का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जादू एक कला है न कि अंधविश्वास। जादू का मुख्य उद्देश्य बच्चों का मनोरंजन करना है। जादू विज्ञान और हाथ की सफाई का मिश्रण है। इस मौके पर प्रिंसिपल होशियार सिंह, भूपेंद्र सिंह यादव, मंजू चौधरी, नतीशा, सुषमा यादव, प्रदीप कौर, अंजू सैनी, ज्योति, प्रियंका, मंजू यादव, अखिलेश सैनी, कर्मबीर यादव, अमरदीप आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें