फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने में दर्ज केस को ग्रामीणों ने निपटाया, गोशाला को दी जुर्माना राशि

विज्ञापन
विज्ञापन
थाने में दर्ज केस को ग्रामीणों ने निपटाया, गोशाला को दी जुर्माना राशि
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नांगल चौधरी। पटीकरा के युवाओं पर पिछले पखवाड़े दर्ज डकैती के प्रयास संबंधित केस को ग्रामीणों ने आपसी सूझबूझ से निपटा लिया। भुंगारका के पूर्व सरपंच राजेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित पंचायत ने दोषी पक्ष पर 21 हजार आर्थिक जुर्माना लगाया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पांच अगस्त को ऊंटोली निवासी सुभाषचंद नीरपुर रोड नारनौल में पिकअप रिपेयर करवा रहा था। इसी दौरान नशे में धुत पटीकरा के युवाओं ने खड़ी गाड़ी को टक्कर मार दी। विरोध करने पर मारपीट और गाड़ी छीनने के प्रयास किया। इस दौरान दुकानदारों ने बीचबचाव करा दिया। पीड़ित चालक ने मामले की शिकायत अस्पताल में स्थित पुलिस चौकी में दर्ज कराई। सूचना मिलने पर पटीकरा के सरपंच ने भुंगारका के पूर्व सरपंच राजेंद्र प्रसाद से संपर्क किया और दोनों पक्षों में राजीनामा कराने का आग्रह किया। इसके बाद राजेंद्र प्रसाद ने ऊंटोली के सुभाष को बुलाया और कोर्ट प्रक्रिया की विभिन्न परेशानियों से अवगत कराया। आरोपी के माफी मांगने की शर्त पर विवाद निपटाने का सुझाव दिया। संतुष्ट होने पर दोनों पक्षों के ग्रामीणों को एकत्रित कर लिया। पूछताछ के दौरान पटीकरा के युवाओं की गलती साबित हुई। उन पर 21 हजार रुपये आर्थिक जुर्माना लगाया गया। पीड़ित सुभाष ने जुर्माना राशि गोशाला में दान कर दी। जिसे पूर्व सरपंच राजेंद्र प्रसाद ने कमेटी के प्रधान रमेश तंवर को सौंप दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें