रिक्त सीटों के लिए दाखिला आज
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय नारनौल की स्नातक एवं परास्नातक की सभी कक्षाओं की बची हुई रिक्त सीटों के लिए 31 जुलाई को फिजिकल काउंसलिंग के आधार पर दाखिले दिए जाएंगे। महाविद्यालय के एडमीशन नोडल अधिकारी डॉ. पीके शर्मा ने जानकारी दी कि इसके लिए छात्राएं महाविद्यालय में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर अपनी हार्ड कॉपी सुबह 9.30 बजे से 11 बजे के बीच जमा कराए। उसके बाद सभी दाखिले मेरिट के आधार पर किए जाएंगे।