चिकित्सा शिविर में मरीजों की जांच
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। गांव लहरोदा में रविवार को मातोश्री सेवा समिति गुरुग्राम की ओर से निशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा एवं जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में हृदय, हड्डी, स्त्री रोग से संबंधित मरीजों की जांच कर परामर्श दिया गया।
पारस अस्पताल गुरुग्राम से हृदय रोग विशेषज्ञ डा. विनय, हड्डी रोग विशेषज्ञ धीरज, सामान्य चिकित्सक अरुण शर्मा, स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. मनीषा ने लोगों की जांच कर परामर्श दिया।
शिविर में गांव लहरोदा एवं आसपास के ग्रामीण पहुंचे। शिविर में सरपंच संदीप कुमार, भूतपूर्व सरपंच बलबीर सिंह, हनुमान सिंह, राजेश कुमार नम्बरदार, हरी सिंह पंच, ग्यारसी लाल, कंवर सिंह एवं ग्राम पंचायत के अति सक्रिय सदस्य सुभाष चंद शर्मा ने सहयोग किया। सरपंच संदीप कुमार ने इस तरह के आयोजन की प्रशंसा की। बीडी इंदोदिया, नेम चंद शर्मा, रोशन लाल शर्मा, सुरेन्द्र कुमार शर्मा का धन्यवाद दिया। कार्यक्रम के अंत में जितेन्द्र कुमार शर्मा ने शिविर में पहुंचे चिकित्सकों, ग्रामीणों आभार व्यक्त किया।