फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हकेंविवि में दाखिले के लिए ओपन काउंसलिंग एक अगस्त को

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में सत्र 2017-18 के लिए जारी दाखिला प्रक्रिया के अंतर्गत तीन काउंसलिंग के बाद भी दाखिले से वंचित विद्यार्थियों के लिए ओपन काउंसलिंग आयोजित की जा रही। विश्वविद्यालय की एक अगस्त को होने वाली इस ओपन काउंसलिंग से विभिन्न विभागों में रिक्त सीमित सीटों पर दाखिला संभव होगा। ओपन काउंसलिंग के अंतर्गत उन्हीं विद्यार्थियों को दाखिला दिया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने केंद्रीय विश्वविद्यालय संयुक्त प्रवेश परीक्षा (सीयूसीईटी)-2017 में संबंधित विषय की परीक्षा दी होगी। काउंसलिंग की इस प्रक्रिया के अंतर्गत दाखिले का आधार मेरिट होगा। ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया समिति के सह संयोजक डॉ. कश्यप कुमार दुबे ने बताया कि पहली, दूसरी और तीसरी काउंसलिंग में किसी भी कारण से दाखिले से वंचित रह गए विद्यार्थियों के लिए ओपन काउंसलिंग का विकल्प उपलब्ध कराया जा रहा है। इन विद्यार्थियों को एक अगस्त को सुबह 10 बजे विश्वविद्यालय आकर संबंधित विभाग में रिपोर्ट करनी होगी। ओपन काउंसलिंग की प्रक्रिया में भी दाखिले के इच्छुक आवेदकों की एक मेरिट लिस्ट विभाग तैयार करेगा। इसके आधार पर दाखिला दिया जाएगा। बता दें कि दाखिला प्रक्रिया में विभिन्न आरक्षित श्रेणियों के लिए निर्धारित सीटों पर संबंधित श्रेणी के विद्यार्थियों को ही दाखिला दिया जाएगा। डॉ. दुबे ने बताया कि ऐसे आवेदक, जिन्होंने सीयूसीईटी-2017 की परीक्षा दी है, लेकिन हकेंवि को विकल्प के रूप में नहीं चुना है, वे भी इस काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे। निर्धारित दाखिला कार्यक्रम के अनुसार ऑनलाइन और ऑफलाइन फीस का भुगतान दो अगस्त शाम चार बजे तक किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें