महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ शहर के 11 परीक्षा केंद्रों पर अभ्यार्थियों ने हरियाणा अध्यापक पात्रता लेवल-3 की शनिवार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। परीक्षा केंद्रों के आसपास पुलिस प्रबंध रहे। पहले दिन शाम की पारी व शहर में महज एक परीक्षा केंद्र होने के चलते कोई अव्यवस्था नहीं हुई। प्रशासन की ओर से 11 में से 10 परीक्षा केंद्र इस बार शहर के बाहरी शिक्षण संंस्थानों में बनाए गए थे। वहीं रविवार को दो पारियों में होने वाली परीक्षा के लिए महेंद्रगढ़ क्षेत्र में 20 परीक्षा केंद्रों पर करीब छह हजार अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
वहीं पुलिस व प्रशासन की ओर से शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा संपन्न कराने के लिए व्यापक स्तर पर किए गए प्रबंधों के कारण कोई भी अव्यवस्था नहीं रही। साथ ही चार उड़नदस्तों ने परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर जांच की। पहले दिन 11 परीक्षा केंद्रों पर कुल 3410 परीक्षार्थियों में से 3123 उपस्थित रहे जबकि 287 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
महेंद्रगढ़ क्षेत्र के राजकीय महाविद्यालय, महिला महाविद्याल में दो-दो परीक्षा केंद्र, श्रीकृष्ण स्कूल में तीन, सूरज डिग्री कॉलेज में एक, संस्कार भारती कॉलेज पाली में एक, शरबती स्कूल में एक, केडी डिग्री कॉलेज पाली में एक परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। डीएसई उड़नदस्ते चंडीगढ़ ने विनोद शर्मा के नेतृत्व, चेयरमैन उड़नदस्ते में प्रेम सिंह, प्रश्नपत्र बोर्ड के उड़नदस्ते में कुरड़ाराम, विक्रम सिंह, राजेश शर्मा झाड़ली, एसडीएम उड़नदस्ते में स्वयं उपमंडल अधिकारी हर्षित कुमार आईएएस ने परीक्षा केंद्रों पर निरीक्षण किया।
पहले दिन शाम के सत्र में क्षेत्र के 11 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा संपन्न हुई। प्रशासन की ओर से व्यापक स्तर पर प्रबंध किए गए थे। वहीं रविवार को होने वाली परीक्षा को लेकर प्रबंध किए गए हैं। उनका प्रयास रहेगा की परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।
- हर्षित कुमार आईएएस, उपमंडल नोडल अधिकारी