फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: शिविर में 31 नागरिकों ने एडीसी के समक्ष रखीं समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। लघु सचिवालय में वीरवार को आयोजित समाधान शिविर में क्षेत्र के 31 नागरिकों ने एडीसी के समक्ष समस्याएं रखी। एडीसी तरुण कुमार पावरिया की अध्यक्षता में समाधान शिविर का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

एडीसी ने आमजन की समस्याएं सुनते हुए समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ ने पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतें सुनी।
समाधान शिविर में बलबीर सिंह ने अवैध निर्माण को लेकर शिकायत दर्ज करवाई। इसी प्रकार राजेश देवी पूर्व सरपंच लावण, पृथ्वी सिंह, राजेश जांगड़ा, बीर सिंह, संदीप सिंह, बोहरा की ढाणी से निशा व अन्य विद्यार्थियों ने सुबह कॉलेज के समय महेंद्रगढ़ आने वाली बस चलाने की मांग की। जिस पर एडीसी ने रोडवेज महाप्रबंधक को बस चलाने बारे निर्देश दिए।
विज्ञापन

समाधान शिविर में बिजली, फैमिली आईडी, अवैध निर्माण, जमीन पैमाइश सहित अनेक समस्याएं सुनी गई। इस अवसर पर एसडीएम कनिका गोयल, रोडवेज महाप्रबंधक देवीदत्त, सहायक रोजगार अधिकारी जितेंद्र सिंह, नगर पालिका सचिव गौरव कुमार, मत्स्य अधिकारी सोमदत्त सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें