फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 300 श्रमिकों को कराया अल्पाहार

Sun, 11 May 2025 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर- 11नारनौल के परशुराम चौक पर भाविप के तत्वावधान में आयोजित आनंद रसोई कार्यक्रम में उप​
विज्ञापन
नारनौल। श्री गौड़ ब्राह्मण सभा के कार्यकारिणी सदस्य एवं पर्यावरणविद केके शर्मा एडवोकेट ने अपने पिता गंगाराम शर्मा की पुण्य स्मृति पर लगभग 300 श्रमिकों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था की। यह कार्यक्रम भाविप नारनौल के तत्वावधान में श्री परशुराम चौक पर किया गया। शाखा सचिव मुकेश जैन और प्रकल्प संयोजक डॉ. संजय शर्मा ने बताया कि शर्मा परिवार द्वारा परिषद के महत्वपूर्ण प्रकल्प ‘आनंद रसोई’ के अंतर्गत उपस्थित श्रमिकों के लिए भोजन व्यवस्था की गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से शाखा अध्यक्ष कवीन्द्र सचदेवा, जिला समन्वयक डॉ. राजकुमार यादव, डॉ. जितेंद्र भारद्वाज, नवीन गुप्ता आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें