फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: राव रतना जयंती समारोह में समाज की 30 प्रतिभाओं को किया सम्मानित

Thu, 08 Aug 2024 12:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:75- गांव श्यामपुरा में राव रत्ना जयंती के अवसर पर आयोजित समारोह में उप​स्थित राजपूत
विज्ञापन
सतनाली। गांव श्यामपुरा में बुधवार को राव रतना जयंती समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में राजपूत समाज की 30 से अधिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। शेखावत सेवा संस्थान (सताईसा क्षेत्र) द्वारा आयोजित राव रतना जयंती समारोह में हरियाणा व राजस्थान से प्रसिद्ध राजपूत नेताओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान राजपूत समाज के होनहारों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान बतौर मुख्यातिथि राजेंद्र सिंह सांसद जयपुर ग्रामीण के पुत्र देवशाह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। महेंद्रगढ़ के महाराणा प्रताप चौक पर वीर शिरोमणी महाराणा प्रताप की मूर्ति लगाने के लिए भी घोषणा की गई।
कार्यक्रम बतौर मुख्य वक्ता पहुंचे मनोज सिंह न्यांगली विधायक सादुलपुर ने कहा कि वर्तमान समय शिक्षा का समय है। ऐसे में सभी अपने बच्चों को शिक्षित करने के लिए बड़े स्तर पर प्रयास करें। समाज के बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों की भी आवश्यकता है। किसी भी रूप में समाजिक जुड़ाव कम नहीं होना चाहिए। आज कलम में बड़ी ताकत है, जिसके पास कलम रूपी हथियार है वह न्याय की लड़ाई लड़ सकता है। इस अवसर पर शेर सिंह राणा राष्ट्रीय अध्यक्ष आरजेपी, प्रदेशाध्यक्ष राजेपी राकेश तंवर, शशि परमार पूर्व विधायक मुढाल जिला भिवानी, प्रसिद्ध उद्योगपति रवि चौहान, ठाकुर विक्रम सिंह तंवर भिवानी उपाध्यक्ष भाजपा, दशरथ सिंह शेखावत अध्यक्ष सताईसा बागड़ी, श्रवन सिंह शेखावत बागड़ी महामंत्री भाजपा राजस्थान उपस्थित रहे।

फोटो संख्या:75- गांव श्यामपुरा में राव रत्ना जयंती के अवसर पर आयोजित समारोह में उपस्थित राजपूत

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें