फोटो नंबर-18खेल नर्सरी में खिलाड़ियों को बॉक्सिंग का प्रशिक्षण देती कोच मोनिका लांबा। स
नारनौल। जिले में सत्र 2025-26 के तहत खिलाड़ियों को विभिन्न खेलों का प्रशिक्षण देने के लिए 8 विभागीय खेल नर्सरी और 30 निजी खेल नर्सरियों को संचालित किया जा रहा है।
जिले में करीब 10 से 15 अन्य निजी खेल नर्सरियों की सूची आगामी एक सप्ताह में आ जाएगी। इसके बाद निर्धारित स्थानों पर सूचीबद्ध निजी खेल नर्सरियों को भी शुरू किया जाएगा। नए सत्र में विभागीय खेल नर्सरी को गत एक अप्रैल और निजी खेल नर्सरी को गत 14 अप्रैल से शुरू किया गया था।
इन खेल नर्सरी में खिलाड़ियों को जूडो, तीरंदाजी, जिमनास्टिक, तैराकी, क्रिकेट, बॉक्सिंग, एथलेटिक्स और फुटबॉल का प्रशिक्षण दिया जाता है। वहीं, कुश्ती सहित कुछ अन्य खेलों के प्रशिक्षण के लिए कुछ खेल नर्सरियों को शुरू किया जाना अभी बाकी है।
निजी खेल नर्सरियों को ग्राम पंचायत और सरकारी स्कूल के अंतर्गत संचालित किया जाता है। इसमें प्रशिक्षण देने वाले कोच को वेतन सरकार द्वारा दिया जाता है। कई बार निजी नर्सरी में सुविधाओं और संसाधनों के अभाव में खिलाड़ियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।