फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 30 निजी व 8 विभागीय खेल नर्सरी संचालित

विज्ञापन
फोटो नंबर-18खेल नर्सरी में ​​खिलाड़ियों को बॉ​क्सिंग का प्र​शिक्षण देती कोच मोनिका लांबा। स
विज्ञापन
नारनौल। जिले में सत्र 2025-26 के तहत खिलाड़ियों को विभिन्न खेलों का प्रशिक्षण देने के लिए 8 विभागीय खेल नर्सरी और 30 निजी खेल नर्सरियों को संचालित किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में करीब 10 से 15 अन्य निजी खेल नर्सरियों की सूची आगामी एक सप्ताह में आ जाएगी। इसके बाद निर्धारित स्थानों पर सूचीबद्ध निजी खेल नर्सरियों को भी शुरू किया जाएगा। नए सत्र में विभागीय खेल नर्सरी को गत एक अप्रैल और निजी खेल नर्सरी को गत 14 अप्रैल से शुरू किया गया था।
इन खेल नर्सरी में खिलाड़ियों को जूडो, तीरंदाजी, जिमनास्टिक, तैराकी, क्रिकेट, बॉक्सिंग, एथलेटिक्स और फुटबॉल का प्रशिक्षण दिया जाता है। वहीं, कुश्ती सहित कुछ अन्य खेलों के प्रशिक्षण के लिए कुछ खेल नर्सरियों को शुरू किया जाना अभी बाकी है।
विज्ञापन

निजी खेल नर्सरियों को ग्राम पंचायत और सरकारी स्कूल के अंतर्गत संचालित किया जाता है। इसमें प्रशिक्षण देने वाले कोच को वेतन सरकार द्वारा दिया जाता है। कई बार निजी नर्सरी में सुविधाओं और संसाधनों के अभाव में खिलाड़ियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें