फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बिजली गिरने से 30 बकरियों की मौत, चरवाहा झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। खेड़की गांव में बुधवार शाम करीब पांच बजे तेज हवा, बारिश और गर्जना के बीच गिरी बिजली से खेतों में 30 बकरियों ती मौत हो गई। वहीं एक चरवाहा गौरव भी झुलस गया। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए।
विज्ञापन

गांव निवासी दयाराम और गौरव सुबह बकरियों को चराने के लिए खेतों में गए थे। शाम के समय मौसम ने अचानक करवट ली और तेज आंधी के साथ बिजली कड़कने लगी। इसी दौरान गिरी बिजली की चपेट में आने से सभी बकरियों की मौत हो गई। हादसे में गौरव भी झुलस गया। इसे तुरंत उपचार के लिए नंगल सिरोही ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार कर रेफर कर दिया गया।
स्थानीय निवासी सुनील कुमार ने बताया कि दयाराम ने हाल ही में करीब 60 हजार रुपये में दो बकरे खरीदे थे जो इस हादसे में मारे गए। कुल मिलाकर इस घटना में दोनों पशुपालकों को करीब तीन लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है। साथ ही बदलते मौसम को देखते हुए लोगों से सावधानी बरतने और खुले स्थानों पर न रहने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें