मंडी अटेली।
अटेली में शुक्रवार को सरसों की खरीद नहीं की गई। वीरवार को जहां 272 क्विंटल खरीद हुई तो शुक्रवार को मजदूरों के अभाव के कारण खरीद नहीं हुई। प्रशासन की ओर से बारदाने व खरीद के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। लेकिन मजदूरों का ठेका नहीं छूटने के कारण खरीद का कार्य अधर में लटका हुआ है। क्षेत्र के किसान ट्रैक्टर ट्राली व ऊंट गाड़ियों में सरसों लेकर अनाज मंडी में पहुंचे। लेकिन खरीद न होने के कारण मायूस होकर घर लौटना पड़ा। मार्केट कमेटी सचिव संजय कुमार ने बताया कि दो दिन से सरसों की खरीद लगातार जारी रही, लेकिन शुक्रवार को मजदूरों के अभाव के कारण खरीद नहीं हो सकी। जिसकी व्यवस्था की जा रही है ताकि समय रहते सरसों की खरीद की जा सके।