फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अटेली बस स्टैंड से 29 और कांटी खेड़ी से 6 बस परीक्षार्थियों को लेकर हुई रवाना

Sun, 27 Jul 2025 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर 12अटेली बस स्टैंड से रेवाड़ी परीक्षा देने जा रहे बच्चे।संवाद
विज्ञापन
मंडी अटेली। हरियाणा में सामान्य पात्रता परीक्षा के दूसरे अंतिम दिन प्रदेश में लाखों परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी है। इनको केंद्र तक पहुंचाने के लिए जिलों में करीब 700 बसों की व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन

रविवार को परीक्षा के अंतिम दिन को बस स्टैंड अटेली में सुबह 4 बजे से बसों का संचालन शुरू हो गया था। 7 बजे तक बसें रेवाड़ी एवं दादरी के रवाना की गईं। अटेली बस स्टैंड पर भी सुबह चार बजे परीक्षार्थी पहुंचने लग गए थे। अटेली बस स्टैंड से 29 और कांटी खेड़ी से छह बसें रवाना हुईं।
रोडवेज कर्मचारी अनिल भीलवाड़ा ने बताया कि महाप्रबंधक मनोज शर्मा ने परीक्षा के लिए रोडवेज कर्मचारियों की स्पेशल ड्यूटी लगाई थी, ताकि परीक्षार्थियों को परेशानी न हो। परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने के लिए अलग-अलग बसों में भेजा जा रहा था। सरकार ने केंद्रों तक पहुंचाने के लिए मुफ्त बस उपलब्ध कराई थी। वहीं अटेली से रेवाड़ी एवं दादरी जा रहे परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा स्थल तक ले जाने के लिए निशुल्क शटल सेवा की भी व्यवस्था रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें