फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में सरकारी खरीद से पूर्व 27 हजार क्विंटल बाजरा बिका

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार द्वारा बाजरे की सरकारी खरीद एक अक्तूबर से शुरू कर दी गई है। इस बार बाजरे का सरकारी समर्थन मूल्य 2350 रुपये निर्धारित किया गया। मगर सरकारी खरीद शुरू होने पूर्व जिले की विभिन्न अनाज मंडियों में अनेक किसान लगभग 27 हजार क्विंटल बाजरा व्यापारियों के यहां 1700 से 1900 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से बेच चुके हैं। सबसे अधिक 20607 क्विंटल बाजरा अटेली मंडी में किसानों द्वारा बेचा गया है और सबसे कम नारनौल अनाज मंडी में 2930 क्विंटल बाजरा बेचा गया है।
विज्ञापन

हालांकि एक अक्तूबर से बाजरे की सरकारी खरीद शुरू कर दी गई, लेकिन खरीद अधिकारी नमी आदि बताकर किसानों का अनाज खरीदने में आनाकानी कर रहे हैं। जिसके चलते किसान अपने अनाज को मंडी में व्यापारियों को बेचने को मजबूर हैं। रविवार को अवकाश के चलते मंडियों में खरीद नहीं हो पाई। सोमवार से खरीद प्रक्रिया में तेजी आने की संभावना है।
बता दें कि जिला महेंद्रगढ़ में खरीफ फसल में मुख्य रूप से बाजरे की अधिक बिजाई की जाती है। इस बार मानसून सीजन में बारिश अच्छी होने के चलते किसानों को बाजरे की बंपर पैदावार होने की उम्मीद जगी थी, लेकिन सितंबर माह के अंतिम सप्ताह में दो-तीन तक हुई जोरदार बारिश के किसानों की पूरी मेहनत पानी फेर दिया, क्योंकि अधिक बारिश के चलते किसानों के खेतों में पानी भर गया। जिससे खेतों में कटाकर डाले गए बाजरे के सिरे अंकुरित हो गए। वहीं दाना भी काला पड़ गया है। जिसे खरीद एजेंसी नियमानुसार खरीदने में आनाकानी कर रही है। इस कारण किसान अपने अनाज को मंडियों में व्यापारियों के यहां औन-पौने दामों पर बेचने को मजबूर है।
विज्ञापन

एसडीएम ने किया अनाज मंडियों का दौरा
एसडीएम मनोज कुमार ने खरीफ फसल की सरकारी खरीद के संबंध में अटेली व नारनौल की अनाज मंडियों का दौरा किया। यहां पर उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए की बिना गेट पास किसी भी ट्राली की एंट्री नहीं होनी चाहिए।सरकार ने ई खरीद के माध्यम से बाजरे की सरकारी खरीद शुरू की है। कोई भी आढ़ती या सरकारी अधिकारी सरकार के दिशा निर्देशों की अवहेलना करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने मंडी में किसानों के लिए बिजली पानी व शौचालय की उचित व्यवस्था करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। गेट पास काटते समय यह सुनिश्चित किया जाए कि वहां पर जाम की स्थिति ना बने। वहां बैठे कंप्यूटर ऑपरेटर पूरी गंभीरता के साथ कार्य करें।
पोर्टल पर पंजीकृत किसानों के अनाज की होगी खरीद
एसडीएम मनोज कुमार ने बताया कि बाजरे की खरीद ई-खरीद पोर्टल के माध्यम से राज्य के केवल उन्हीं किसानों से की जाएगी जो मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकृत हैं और उनका सत्यापन हो चुका है। बाजरे के 50-50 किलो के बैग भरे जाएंगे। किसानों की फसल का भुगतान ई-खरीद पोर्टल के माध्यम से बैंक खाते में सीधे जमा होगा। अधिकारी यह भी सुनिश्चित करेंगे कि जे फार्म व आई फार्मों का सत्यापन बिना किसी देरी के तत्काल किया जाए।
खरीद प्रक्रिया सोमवार से होगी तेज
शनिवार एक अक्तूबर से बाजरे की सरकारी खरीद शुरू हो चुकी है, लेकिन पहले दिन मात्र 20 क्विंटल ही बाजरा सरकारी समर्थन मूल्य पर खरीद किया गया। रविवार को अवकाश के चलते मंडियों में खरीद नहीं हो पाई। ऐसे में संभावना है सोमवार से खरीद प्रक्रिया में तेजी आएगी। इस बार खरीद एजेंसी हैफेड द्वारा सरकारी मूल्य पर बाजरे की खरीद की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें