रेलवे में नौकरी लगवाने का झांसा देकर करीब 27 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार लहरोदा गांव निवासी ब्रह्म प्रकाश की मार्च 2018 में आगरा (यूपी) निवासी खुशाल सिंह से जान पहचान हुई थी। इस दौरान आरोपी ने रेलवे में अपनी जान पहचान का हवाला दिया और नौकरी लगवाने की बात कही। इसके बाद दोनों के बीच में बातचीत होने लगी। आरोपी ने ब्रह्म प्रकाश को विश्वास दिलाया कि उसकी रेलवे में अच्छी पकड़ है और लोगों की नौकरी लगवा सकता है। इसके बाद ब्रह्म प्रकाश व उसके दो अन्य जानकारों ने कई बार में आरोपी ने 27 लाख रुपये ले लिये। आरोपी आवेदन फार्म समेत अन्य औपचारिकताएं पूरी कराई। इसके बाद भी पीड़ितों का नाम रेलवे की लिस्ट में नहीं आया। आरोपी आजकल में रेलवे में नौकरी लगवाने के लिए टालता रहा। पीड़ित ने आरोपी से कई बार नौकरी लगवाने या पैसे वापस करने की मांग की। लेकिन आरोपी बात को टालता रहा। इसके बाद पिछले साल जनवरी में पैसे देने से मना कर दिया। जांच अधिकारी रामानंद ने बताया कि आरोपी पर धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया। पीड़ित के अलावा दो अन्य से भी आरोपी ने नौकरी के लिए पैसे लिये हैं। आरोपी ने तीन-चार लोगों से करीब 27 लाख रुपये ले गया। अब देने से मना कर रहा है। पीड़ितों ने पैसे आरोपी को चेक व ऑन लाइन ट्रांसफर किया है। पीड़ितों से आठ से दस लाख रुपये तक लिये हैं।