फोटो 10 रक्तदाताओं को बैज लगाते मुख्य अतिथि। संस्थ
नारनौल। किशन लाल शिक्षा एवं जन कल्याण समिति के अध्यक्ष पवन यादव ने अपने जन्मदिन के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर में 26 यूनिट रक्त एकत्र किया। जिला रेड क्रॉस समिति में आयोजित रक्तदान शिविर में प्रमुख समाजसेवी राजकुमार यादव राता वाले मुख्य अतिथि रहे, अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष यतेंद्र राव ने की व विशिष्ट अतिथि के रूप में डीएमसी रणवीर सिंह, सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार, समाज कल्याण अधिकारी अमित शर्मा, प्राचार्य पॉलिटेक्निक कॉलेज अनिल यादव एवं प्रगतिशील शिक्षक ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. संजय शर्मा उपस्थित रहे। संवाद