फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: श्याम कॉलोनी के लोगों को मिला अब तक आश्वासन, सुविधा नहीं मिली

Fri, 05 Jan 2024 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। नारनौल शहर के चौकी नंबर 45 स्थित श्याम कॉलोनी मूलभूत सुविधाओं से पूरी तरह वंचित है। इसके लिए स्थानीय निवासियों ने धरना प्रदर्शन किया। वहीं प्रशासन को भी ज्ञापन दिया। अब तक लोगों को सिर्फ आश्वासन मिला है, मगर सुविधाएं नहीं मिल पाई।
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों ने बताया कि न तो यहां पानी की सप्लाई लाइन है, न ही सीवरेज की कोई व्यवस्था है। उन्होंने अपनी मांगों को लेकर शासन और प्रशासन को कई बार अवगत कराया है, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। इन्ही मांगो के चलते लोगो ने हाल ही में संपन्न वार्ड 16 के चुनावों का भी बहिष्कार किया था। उन्होंने बताया कि अव्यवस्था का आलम यह है कि नालियों का पानी हमेशा इधर-उधर फैला रहता है। सीवरेज व्यवस्था न होने के कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

लटकते बिजली के तार दे रहे हादसों को न्योता:
श्याम कालोनी में बिजली के तार लटक रहे हैं। जिससे कभी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। यहां रह रहे अधिकतर लोग मजदूरी का कार्य करते है और मूलभूत सुविधाओं की कमी से उन्हें और ज्यादा तकलीफों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बॉक्स

सीवरेज पानी सप्लाई हमारी मूलभूत जरूरत है और हम इसके लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन सिर्फ आश्वासन के अलावा अब तक कार्य नहीं हुआ है। उम्मीद है प्रशासन जल्द हमारी सुनवाई करेगा।
-विपिन आर्य, निवासी श्याम कॉलोनी।

-
मैंने अभी हाल ही में अपने घर का निर्माण कार्य संपन्न किया है, लेकिन पानी की सप्लाई और सीवरेज जैसी सुविधाएं न होने के कारण हमेशा मन में एक कसक सी रहती है। अब जब तक समाधान नहीं होता समस्या का सामना करना हमारी मजबूरी है।
-बलजीत जांगिड़, श्याम कॉलोनी।


मैं यहां पर सबसे पहले घर बनाने वाले लोगों में से एक हूं। उम्मीद थी कि जैसे-जैसे लोग रहने लगेंगे हमारी कॉलोनी को भी सुविधाएं मिलेगी। मगर आज तक हमें सुविधाओं के नाम पर कुछ नही मिला है।
विज्ञापन

-पप्पू ड्राइवर, श्याम कॉलोनी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें