फोटो 21जेएनडी10-पुलिस गिरफ्त में नशीले पदार्थ के साथ पकड़ा गया आरोपी। स्रोत पुलिस
- फोटो : credit
जींद। ऑपरेशन आक्रमण के तहत पुलिस ने जिलेभर में रविवार को कार्रवाई करते हुए एक ही दिन में 26 एफआईआर दर्ज कर 26 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 245 बोतल अवैध ठेका शराब, 66.5 बोतल नाजायज हथकढ़ी शराब, 200 लीटर लाहन, एक किलो 300 ग्राम अफीम और 6.750 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है।
इस अभियान के तहत सीआईए स्टाफ नरवाना, सीआईए स्टाफ सफीदों, डिटेक्टिव स्टाफ और अलग-अलग थानों की पुलिस टीमों ने अपने-अपने इलाकों में छापेमारी की।
आरोपियों के खिलाफ हरियाणा आबकारी संशोधित अधिनियम-2020 और एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
गढ़ी थाने में सबसे ज्यादा बरामदगी : गढ़ी पुलिस थाना क्षेत्र में पांच एफआईआर दर्ज कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने 200 लीटर लाहन, दस बोतल देसी ठेका शराब, 12 लीटर हथकढ़ी शराब और एक किलो 300 ग्राम अफीम बरामद की। वहीं उचाना थाना क्षेत्र में दर्ज दो मामलों में पुलिस ने 15 बोतल अवैध ठेका शराब के साथ 6.750 ग्राम हेरोइन भी बरामद की।