महेंद्रगढ़। लगातार बढ़ रही कौशल विकास की मांग को ध्यान में रखते हुए युवा भी सुनहरे भविष्य के लिए काफी उत्साह दिखा रहे हैं।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान की 692 सीट पर 2564 आवेदन आए हैं। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में यह पहली बार हुआ है कि निर्धारित सीट से चार गुना आवेदन आ गए हैं। संस्थान की 23 ट्रेडों में से इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में 648, फिटर के लिए 276, वायरमैन ट्रेड में सबसे अधिक 208 आवेदन हुए हैं। वहीं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सतनाली में की 196 सीट पर 566 आवेदन आए हैं।
कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की ओर से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में ऑनलाइन आवेदन दाखिला प्रक्रिया का शुक्रवार को अंतिम दिन था। अब तीन जुलाई को पहली मेरिट सूची जारी की जाएगी। महेंद्रगढ़ संस्थान के प्राचार्य महावीर सिंह व नोडल अधिकारी विनोद ने बताया कि राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान महेंद्रगढ़ में 692 सीट पर 2564 आवेदन आए हैं।
हरियाणा कौशल एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने गत माह आईटीआई में दाखिले का शेड्यूल जारी किया था। शेड्यूल के अनुसार छह जून से दाखिला प्रक्रिया शुरू हुई थी। इससे पूर्व ऑनलाइन आवेदन के लिए 20 जून से बढ़ाकर 27 जून की गई। इस युवाओं ने इलेक्ट्रीशियन, फिटर व वायरमैन ट्रेड में सबसे अधिक आवेदन किए हैं, जबकि अन्य ट्रेड में निर्धारित सीट से कम आवेदन आए हैं।
- यह रहेगा दाखिला शेड्यूल:
-पहली मेरिट सूची तीन जुलाई
- दस्तावेजों की जांच तीन से सात जुलाई तक
- फीस जमा तीन से आठ जुलाई तक
- रिक्त सीट दशाZई नौ जुलाई
- दोबारा पोर्टल ओपन नौ से दस जुलाई
- दूसरी मेरिट सूची 11 जुलाई
- दस्तावेजों की जांच 11 से 14 जुलाई
- फीस जमा 11 से 15 जुलाई
-रिक्त सीट दशाZ ई 16 जुलाई
- दोबारा से पोर्टल ओपन 16 से 19 जुलाई
- तीसरी मेरिट सूची 22 जुलाई
- दस्तावेजों की जांच 22 से 26 जुलाई
- फीस जमा 22 से 27 जुलाई