फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: जिले से 250 खिलाड़ी खेल महाकुंभ में भाग लेने के लिए रोहतक रवाना

Fri, 01 Aug 2025 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर- 14नारनौल बस स्टैंड से रोहतक के लिए रवाना होता नेटबॉल टीम का दल। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
नारनौल। राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ में भाग लेने के लिए नेटबॉल टीम रोहतक रवाना हो गई है। महिला व पुरुष वर्ग की नेटबॉल टीम के 24 खिलाड़ी इंचार्ज मोनिका, टीम इंचार्ज अंकुश, कोच संतराम व रोनिका के नेतृत्व में दोपहर 2 बजे रवाना हुई।
विज्ञापन

राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ में नेटबॉल खेल के मुकाबले रोहतक जिले में होने हैं। इसके लिए पुरुष वर्ग में अजय कुमार, यर्थाथ, प्रिंस, हर्षित, गौरव शर्मा, नवीन, नीरज, जयेश, सींटू लांबा, केशव, विनित, कुलदीप सिवान और महिला वर्ग में अंशु दहिया, मुस्कान, अंशुका सेन, सोनल, रिया, माही, निधि यादव, रक्षा, प्रीति, स्नेहा, पिंकी, मुस्कान सहित कुल 24 भाग लेंगे।
खेल महाकुंभ में भाग लेने को लेकर खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। खिलाड़ियों ने बताया कि टीम के रूप में बेहतर प्रदर्शन करते हुए जिले के लिए पदक जीतेंगे। एथलेटिक्स खेल में 60, बैडमिंटन खेल में 5, बास्केटबॉल में 10, हैंडबॉल में 32, महिला हॉकी में 18 खिलाड़ियों सहित कुल 125 खिलाड़ी पंचकूला के लिए रवाना हुए। शूटिंग खेल में 8 व ताइक्वांडो खेल में 20 खिलाड़ियों सहित कुल 28 खिलाड़ी फरीदाबाद के लिए रवाना हुए। वहीं बॉक्सिंग खेल में 19, फुटबॉल खेल में 36 व नेटबॉल खेल में 24 सहित 97 खिलाड़ी रोहतक के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन








वर्जन :



खेल महाकुंभ में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों में उत्साह है। सभी खिलाड़ियों ने कोच के मार्गदर्शन में मेहनत की है और उम्मीद है बेहतर प्रदर्शन करते हुए जिले के लिए पदक जीतेंगे। प्रथम चरण के बाद खेल महाकुंभ के दूसरे चरण का शेड्यूल निर्धारित किया जाएगा।
विज्ञापन




नरेंद्र कुंडू, जिला खेल अधिकारी, नारनौल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें