महेंद्रगढ़। शहर के बुचौली रोड स्थित एक मकान में बिजली का करंट लगने एक युवक बेहोश हो गया। बेहोशी की हालत में परिजन उसे नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों के बयान पर कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया गया। पुलिस को दी शिकायत में राजस्थान के गांव राजपुरा हाल आबाद बुचौली रोड महेंद्रगढ़ निवासी छोटूलाल ने बताया कि उसके ताऊ का लड़का राजपुरा राजगढ़ चित्तौड़गढ़ निवासी 18 वर्षीय संजय एक माह से उसके पास रहता था। मंगलवार सुबह उसका भाई संजय बाथरूम में गया तो बारिश के मौसम के कारण बिजली के पलक में करंट आ रहा था। जब वह बिजली का पलक लगाने गया तो वह करंट की चपेट में आ गया। उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के भाई छोटूलाल के बयान पर कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।