फोटो 02 प्रतियोगिता में क्वालीफाई करने वाले सभी शूटर। स्रोत: एकेडमी
नारनौल। रेवाड़ी रोड स्थित एकलव्य स्पोर्ट्स शूटिंग एकेडमी के 25 शूटरों ने स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में अपना लोहा मनवाया। एकेडमी के सचिव सुरेश चौहान ने बताया कि हरियाणा राइफल एसोसिएशन की ओर से 2 से 12 जून तक दिल्ली की डॉ. करनी सिंह शूटिंग रेंज पर 11वीं स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप का आयोजन कराया गया।
इसमें एकेडमी के शूटरों ने अपना लोहा मनवाते हुए सभी ने क्वालीफाई किया। इसमें 10 मीटर एयर पिस्टल महिला वर्ग में पूजा कुंभावत, दिव्या शेखावत, कविता, काव्या स्वामी व निशु ने दमदार प्रदर्शन किया।
वहीं 10 मीटर एयर पिस्टल पुरुष वर्ग में रवि कुमार व अभिषेक, मेहुल चौहान, हेमांश सिंह, अविनाश यादव, गौरव सिंह, सिद्धार्थ, नरेंद्र सिंह, पुष्पेंद्र, भूपेश वर्मा, विपिन स्वामी, राघव सिंह राव, मयंक सेकवाल, मयंक कुमार व तरुण ने अपने अपने आयु वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
साथ ही एयर राइफल में जहांन यादव, आशीष कुमार व पैरा में संगीता खोश्या और गोकल चंद ने अपने अपने इवेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। 50 मीटर पिस्टल में रवि कुमार, पुष्पेंद्र, मयंक व मंजीत राव ने और 50 मीटर राइफल में संगीता खोश्या ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया।