फोटो नंबर-18वर्चुअल के माध्यम से कवि सम्मेलन में भाग लेते कविगण। स्रोत-स्वयं
नारनौल। मनमुक्त मानव मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा दिवंगत डॉ. मनमुक्त मानव की 42 वीं जन्म जयंती पर वर्चुअल कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। डॉ. रामनिवास मानव विशेष रूप से उपस्थित रहे। डॉ. पंकज गौड़ ने कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम में भारत, जापान, आस्ट्रेलिया, इंडोनेशिया, सिंगापुर, श्रीलंका, नेपाल, यूएई, कतर, घाना, दक्षिण अफ्रीका, रूस, बुल्गारिया, जर्मनी, नीदरलैंड, स्वीडन और अमेरिका सहित 18 देशों के 25 कवियों ने रचनाएं सुनाईं। इस अवसर पर गोविंद भारद्वाज, डॉ. जितेंद्र भारद्वाज, डॉ. राजेश शर्मा और डॉ. जितेंद्र पानू आदि ने उपस्थिति दर्ज करवाई। संवाद