फोटो संख्या:73-राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल कनीना में हॉकी प्रतियोगिता के लिए ट्रायल के दौरान उप
कनीना। सरकार की तरफ से कनीना स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में हॉकी की नर्सरी दी गई है।
प्राचार्य सुनील खुडानिया ने बताया कि कोच कपिल गौड़ की ओर से खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। हॉकी टीम के लिए नर्सरी में अब तक 12 लड़के व 13 लड़कियों का चयन किया गया है। इन्हें प्रतिदिन प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि खेल नर्सरी में तैयारी करने वाले अंडर 14, 17 व 19 के खिलाड़ियों को मासिक भत्ता दिया जाएगा। जिसके तहत अंडर 14 के खिलाड़ियों को प्रति माह दो हजार रुपये व खेल किट, अंडर 17 व 19 के खिलाड़ियों को तीन हजार रुपये प्रति माह दिए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों को प्रतिदिन सुबह 6 से 8 व शाम को 4 बजे से 6 बजे तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। कनीना के पूर्व खिलाड़ी बाबा कैलाश चंद शर्मा, श्रीभगवान, सुभाष भी निशुल्क सेवाभाव से प्रशिक्षण दे रहे है।