फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण के 25 नए मामले आए

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। जिले में शुक्रवार 25 नए कोरोना वायरस संक्रमित केस आए हैं। शहर में केवल एक कोरोना संक्रमित मामला आया है, बाकि 24 मामले ग्रामीण क्षेत्र से मिले हैं। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 21556 हो गई है। शुक्रवार को 42 कोरोना संक्रमित मरीजों को ठीक होने पर डिस्चार्ज किया गया है। अभी तक जिले में कुल 21011 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। अब तक जिले में 139 कोरोना संक्रमित मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। कोरोना के 406 केस अभी भी एक्टिव हैं।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि जिले में 4 जून तक 1,83,300 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 98723 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 259368 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें से 1869 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें