फोटो संख्या:52- कनीना में कोरोना पॉजिटिव केस मिलने पर स्क्रीनिंग करते हुए स्वास्थ्य विभाग के कर्म?
- फोटो : Narnol
जिले में मंगलवार को 25 नए कोरोना वायरस संक्रमित केस आए हैं। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 1216 हो गई है। वहीं मंगलवार को 14 कोरोना संक्रमित मरीज को डिस्चार्ज किया गया है। अभी तक जिले में कुल 849 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। जिला में कोरोना के 366 केस अभी भी एक्टिव हैं। मंगलवार को आए केस में एक कोविड-19 केयर सेंटर का नर्स (पुरुष) भी कोरोना संक्रमित मिला है।
सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि कंटेनमेंट जोन में रैपिड एंटीजन टेस्ट में दस लोग कोरोना मरीज मिले हैं। उन्होंने बताया कि नारनौल के अलावा अन्य जगहों पर संक्रमित मिले हैं। संबंधित क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन बना दिया गया है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को छह मोबाइल टीमों ने 428 लोगों की स्क्रीनिंग की है। जिले में 18 अगस्त तक 87848 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 51592 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 22436 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें 788 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार आंतरी निवासी युवक कोविड-19 केयर सेंटर में नर्स है। ड्यूटी से घर जाने के बाद सैंपल लिया गया था। अब कोरोना संक्रमित मिला है। ढाणी बाठोठा गांव में भी एक मरीज मिला है। दोनों के घरों को नांगल चौधरी सीएचसी की टीम ने कंटेनमेंट जोन बना दिया है। मोहल्ला माली का टिब्बा में भी एक संक्रमित मिला है। मोहल्ला कैलाश नगर दो लोग संक्रमित मिले हैं। इसमें एक नप चेयरपर्सन का बेटा और दूसरा घर का सदस्य है। पहले घर की एक बुर्जुग महिला मरीज मिली थी। इस पर हेल्थ विभाग ने घर के 17 लोगों का टेस्ट हुआ था। इसमें चेयरपर्सन समेत अन्य की रिपोर्ट की निगेटिव आई है। वहीं मोहल्ला देवस्थान पर दो और मोहल्ला देवस्थान चार लोग संक्रमित मिले। मोहल्ला चांदूवाड़ा में एक संक्रमित मिला है। यह पहले के संपर्क में आने से संक्रमित मिला है।
अटेली कस्बे में तीन पॉजिटिव केस आए
मंडी अटेली। सीएचसी अटैली क्षेत्र के बजाड़ गांव में कोरोना के सोमवार को 13 संक्रमित केस मिलने के बाद मंगलवार को गांव में 71 और अन्य गांवों में 18 सैंपल लिए गए हैं। वही अटेली कस्बे में मंगलवार को तीन कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिनमें दो संक्रमितों का अटेली अस्पताल के अलावा जयपुर व दिल्ली में सैंपल लिया गया था। कोरोना सैंपल कलेक्टर डॉ. मनीष यादव व आयुर्वेदिक चिकित्सक मुकेश सोनी ने बताया कि मंगलवार को कुल 89 सैंपल लिये गये है। गांव बजाड़ में एक साथ 13 केस मिलने के बाद एक गांव में 71 लोगों की सैंपलिंग हुई है। अटेली अस्पताल के चिकित्सक डॉ. विजय यादव ने बताया कि अटेली कस्बा व बजाड़ कोराना के दो हॉटस्पॉट बे के बाद ज्यादा सैंपल लिये गये है। मंगलवार को अटेली कस्बे में तीन केस मिले हैं, जिनमें एक का जयपुर तथा दूसरे का दिल्ली में सैंपल लिया गया था। अटेली कस्बे में एक पॉजिटिव एसबीआई बैंक के समीप उसका घर है तो दूसरे कृष्णा कुंज में है। इन दोनों की ट्रेवलिंग हिस्ट्री पाई गई है। झंडा चौक पर कंटेनमेंट जोन के लोगों से सपंर्क में आने के कारण 72 वर्षीय बुजुर्ग मिला है।
आंतरी -1
कोरोना संक्रमित की सूची:-
नांगल सिरोही - 2
ऊंची बांडोर -7
वार्ड नंबर 13 कनीना -1
मोहल्ला माली का टिब्बा -1
अटेली मंडी -1
माजरा चुंगी - 1
ढाणी बाठोठा 1
मोहल्ला कैलाश नगर-2
मोहल्ला चांदूवाड़ा -1
निजामपुर-1
मोहल्ला देवस्थान-2
मोहल्ला चौधरियान-4