फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: गांव भोजावास में 25 एकड़ कड़बी जली

Fri, 10 Nov 2023 11:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
कनीना। भोजावास में मोड़ी रोड पर सड़क के पास 25 एकड़ की कड़बी जल गई। ग्रामीणों ने सबसे पहले डायल 112 को सूचना दी। डायल में 112 व दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची तब तक कड़बी जल चुकी थी। दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया कि भोजावास निवासी बलबीर ने मोडी रोड पर सड़क के साथ लगते कच्चे रास्ते पर लगभग 25 एकड़ के करीब कडबी लगा रखी थी। कड़बी में अज्ञात कारणों के चलते आग लगने से जल गई। कनीना फायर स्टेशन के फायरमैन राकेश, फायरमैन सतीश, ड्राइवर संदीप ने बताया कि आग की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें