फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 23 उपस्वास्थ्य केंद्रों को मिलेगा नया भवन, एक पर 66 लाख से अधिक होगा खर्च

Mon, 17 Feb 2025 05:15 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर- 01नारनौल ​​स्थित नागरिक अस्पताल।
विज्ञापन
खास खबर :
विज्ञापन


फोटो नंबर 1
1.15 लाख से अधिक आबादी को मिलेगा लाभ, नए भवन होंगे आधुनिक सुविधाओं से युक्त
-9 उपस्वास्थ्य केंद्रों का हो चुका है वर्क ऑर्डर जारी
प्रेम प्रकाश शर्मा
नारनौल। जिले में 23 उप स्वास्थ्य केंद्रों को जल्द ही नया भवन मिलने वाला है। इसमें से 9 उपस्वास्थ्य केंद्र का वर्क ऑर्डर भी जारी कर दिया गया है। प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्र पर करीब 66.50 लाख रुपये का खर्च होंगे।
आने वाले दिनों में उप स्वास्थ्य केंद्र में कार्य करने वाले स्टाफ व मरीजों को आधुनिक सुविधाओं युक्त भवन मिल सकेगा। अभी ज्यादातर उपस्वास्थ्य केंद्र सार्वजनिक भवनों या फिर जर्जर भवनों में चल रहे हैं, लेकिन अब इन 23 उपस्वास्थ्य केंद्रों को बनाने के लिए स्वीकृति मिल चुकी है। इनमें से नौ भवनों का कार्य भी शुरू हो गया है। इनका निर्माण पंचायती राज विभाग द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन

इन उपस्वास्थ्य केंद्रों पर एक सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) तैनात रहता है। वहीं एक मेल एमपीएचडब्ल्यू और फिमेल एमपीएचडब्ल्यू तैनात रहते हैं। बता दें कि इन उपस्वास्थ्य केंद्रों में मूलभूत सुविधाओं का अभाव बना था। इसकी वजह से स्टाफ कर्मियों सहित उपचार के लिए आने वाले मरीजों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता था। अब स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कंडम हो चुके भवनों की सूची तैयार कर उच्च अधिकारियों के पास भेजी थी।



जिले में 23 उपस्वास्थ्य केंद्रों का नया भवन बनने से करीब 1.15 लाख आबादी को सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी। अभी भवन के अभाव में स्टाफ व मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। एक उपस्वास्थ्य केंद्र पांच हजार की आबादी पर होता है।


इंसेट
इन उपस्वास्थ्य केंद्रों के भवन का शुरू हो गया कार्य

जिले के 23 उपस्वास्थ्य केंद्रों में से तिगरा,
बजाड़, बड़गांव, बिहाली, सिगरा, बुचावास, सिहोर, पाथेड़ा और स्याना उपस्वास्थ्य केंद्र के लिए नया भवन भी बनना शुरू हो गया है। वहीं बचे हुए उपस्वास्थ्य केंद्रों के भवन का भी जल्द ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। वहीं सुरहेती जाखल, सिसोठ, बसई, दुलोठ अहीर, निंबेहड़ा, जेरपुर, कुराहवटा, खुडाना, नावा, पल्ह, पाली, मंडोला, दौंगड़ा अहीर का बजट का इंतजार है।
विज्ञापन





इंसेट
जिले में इन उपस्वास्थ्य केंद्रों के लिए बनेगा नया भवन:

उपस्वास्थ्य केंद्र राशि

तिगरा
66.50
बजाड़
66.52
बड़गांव
65.45
बिहाली
66.50
भूषण कलां 65.45
स्याना
66.52
सिगरा
66.50
बुचावास
66.50
सिहोर
66.50
पाथेड़ा
66.50
वर्जन:

23 उपस्वास्थ्य केंद्रों के लिए नए भवन बनाने की स्वीकृति मिल चुकी है। इनमें से 9 उपस्वास्थ्य केंद्र का बजट मिल चुका है। जिनका निर्माण पंचायती राज विभाग द्वारा किया जा रहा है।-डॉ. दिनेश कुमार, उप सिविल सर्जन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें