23...तहसील परिसर में लगाए गए शिविर में लंबित इंतकाल का निपटारा करते नायब तहसीलदार दीपक कुमार व
- फोटो : स्केटिंग यात्रा से लौटी वंशिका को उपहार देते पालिकाध्यक्षा प्रतिनिधि राजीव गुप्ता। स्रोत संवाद
रोहतक। वित्तायुक्त व सरकार के निर्देश पर शनिवार को तहसील परिसर में विशेष शिविर लगाया गया। तहसील में लंबित इंतकाल निपटाने के उद्देश्य से लगाए गए शिविर में 223 इंतकाल किए गए। यहां 11 फरद बदर ततिमा किए गए। शिविर में यहां अलग-अलग इंतकाल के लिए 15 आवेदन आए। ये संबंधित पटवारी की ओर से किए जाने हैं। इन आवेदनों को आगे की कार्रवाई के लिए भेज दिया गया है। नायब तहसीलदार दीपक कुमार ने बताया कि लोगों की सुविधा व लंबित इंतकाल के मामले निपटाकर शून्य करने के उद्देश्य से शिविर लगाया गया। तहसील में 17 व 24 जनवरी को भी शिविर लगाया जाएगा।