बाइक का चालान करते अटेली थाना प्रभारी इंस्पेक्टर महेश शर्मा।
- फोटो : Narnol
सड़क सुरक्षा व कोरोना महामारी को लेकर थाना प्रभारी महेश शर्मा के नेतृत्व में 22 ऐसे वाहन चालकों के चलाने किये, जिसमें कागजात पूरे नहीं मिले। सात वाहनों को इंपाउंड भी किया गया। नया बस स्टेंड स्थित चलाये गये अभियान के दौरान ऐसी दो मोटरसाइकिल मिली जिस पर नंबर नहीं लिखा हुआ था। टीम में शामिल एएसआई विजेंद्र सिंह ने बताया कि कोरोना महामारी के प्रति लोग अब भी गंभीर नहीं है। ऐसे 20 लोगों के मास्क न रखने की सुरत में चलान किए गए है। चलान करते समय लोगों को समझाया गया कि कोरोना महामारी के प्रति सतर्क रहने से स्वयं की रक्षा तो होती है साथ में दूसरों की रक्षा भी आसानी से की जा सकती है। सड़क सुरक्षा को लेकर थाना प्रभारी महेश शर्मा ने बताया कि सावधानी हटी दुर्घटना घटी। लोग कितने लापरवाह है कि 12 साल के बच्चें के हाथ में भी मोटरसाइकिल थमा देते है। थोड़ी सी लापरवाही के चलते बड़ा हादसा हो जाता है। दूसरा बार-बार समझाने के बावजूद दो पहिया वाहन चालक हेलमेट नहीं रखते है।
नांगल चौधरी पुलिस ने किया चालान
नांगल चौधरी। पुलिस ने शहर के अस्थाई बस अड्डे पर थाना प्रभारी के नेतृत्व में करीब 25 लोगों का सार्वजनिक स्थानों पर मास्क नहीं लगाने के कारण चालान किया। यातायात के नियमों का उल्लंघन करने व हेलमेट नहीं लगाने वाले 10 बाइक चालकों और करीब 10 गाड़ी चालकों के सीट बेल्ट नहीं लगाने पर चालान किए। जिनको पुलिस ने वाहन चलाते समय यातायात के नियमों की पालना करने की हिदायत दी। लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर मास्क लगाने व सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने के लिए जागरूक किया। थाना प्रभारी राजकरण ने कहा कि सरकार द्वारा लोगों को यातयात के नियमों की जानकारी से अवगत करवाने के लिए समय-समय पर कार्यक्रम आयोजित कर जागरूक किया जाता हैं।