फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सितंबर की अपेक्षा नवंबर में कोरोना वायरस के 22 फीसदी मरीज आए कम

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कोरोना वायरस के मरीज लगातार आ रहे हैं। मई से सितंबर तक लगातार कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि राहत की बात है कि अक्तूबर और नवंबर में कोरोना के मरीजों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई। अक्तूबर में 1502 और नवंबर में 1316 कोरोना मरीज आए। यदि सितंबर से नवंबर की तुलना करें तो करीब 22 फीसदी मरीज कम आए। सितंबर में 1699 कोरोना संक्रमित पाए थे। जिले में रिकवरी रेट 97.39 फीसदी है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के मरीज महेंद्रगढ़ जिले में सात मई को आए थे। इसके बाद से ही जिले में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। अनलॉक में जैसे बाजार और अन्य गतिविधियां शुरू हुई, वैसे मरीजों की संख्या का ग्राफ भी बढ़ता चला गया। जिले में नारनौल शहर में ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मई में 42, जून में 242 और जुलाई में 522 कोरोना मरीज आए थे। तीनों महीनों में कुल 806 कोरोन संक्रमित मिले। इसमें एक दूसरे के संपर्क में आने पर 457 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए। जबकि, 309 की ट्रेवल हिस्ट्री और 40 के संक्रमित होने की कोई जानकारी नहीं मिली। अगस्त में 940 कोरोना के मरीज मिले। इसमें 868 दूसरे के संपर्क में आने से संक्रमित हुए। जबकि, 49 की ट्रेवल हिस्ट्री मिली। सितंबर में 1699 कोरोना मरीज आए। इसमें 1667 दूसरे के संपर्क में आने से संक्रमित हुए जबकि आठ मरीजों की ट्रेवल हिस्ट्री थी। वहीं अक्तूबर में कुल 1502 कोरोना मरीज मिले। इसमें 1488 दूसरे के संपर्क में आने से संक्रमित हुए जबकि दो मरीजों की ट्रैवल हिस्ट्री थी। नवंबर में 1316 मरीज आए।
सितंबर में पीक पर था कोरोना-
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मई से नवंबर तक सबसे अधिक कोरोना का संक्रमण सितंबर में हुआ। महेंद्रगढ़ जिला
में मई में 42, जून में 242, जुुलाई में 522, अगस्त में 940, सितंबर में 1699, अक्तूबर में 1502 और नवंबर में 1316 मरीज आए। हालांकि कोरोना का मरीज त्योहारी सीजर में बढ़ा। डॉक्टरों के अनुसार जिले में कोराना का कहर सितंबर में रहा था। अब सर्दी में देखना होगा कि पहले से कम मरीज आते हैं या संख्या बढ़ती है।
विज्ञापन

वर्जन
जिले दो माह में कोरोना वायरस के कम मरीज आए हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग पहले से अधिक सैंपलिंग करा रहा है। जिले में जांच का दायरा भी बढ़ाया गया है। कोरोना मरीजों के लिए पूरे इंतजाम हैं। सरकार के निर्देशानुसार टीके को लेकर भी तैयारियां चल रही है। लोगों को सोशल डिस्टेंस और मास्क को लेकर हमेश सतर्कता बरतनी चाहिए।
विज्ञापन

-डॉ. अशोक कुमार, सीएमओ नारनौल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें